ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 17 प्रमुख रेलगाड़ियों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, एसी 2-टियर तथा स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच विभिन्न तिथियों पर जोड़े जाएंगे। नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट–दिल्ली एक्सप्रेस, गाजीपुर सिटी–आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, साबरमती–छपरा एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को इस सुविधा में शामिल किया गया है। रेलवे का उद्देश्य आरक्षित सीटों की उपलब्धता बढ़ाना, प्रतीक्षा सूची कम करना और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। यात्रियों से किसी भी सहायता या शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 तथा रेल मदद पोर्टल का उपयोग करने की अपील की गई है।
Tag: Indian Railways News
ऐशबाग स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: टिकटों की कालाबाज़ारी करने वाला युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक के टिकट बरामद
ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर RPF ने टिकटों की कालाबाज़ारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय मोहम्मद अयान बेग को गिरफ्तार किया है। आरोपी निजी IRCTC आईडी के जरिए तत्काल और आरक्षित टिकट बुक कर यात्रियों को अधिक कीमत पर बेचता था। उसके कब्जे से 14 रेलवे टिकट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 35,745 रुपये से अधिक है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन एवं पोस्ट कमांडर देवेन्द्र प्रताप के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ऐशबाग कोचिंग डिपो में क्षय रोग स्क्रीनिंग कैंप आयोजित, रेल कर्मियों को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
लखनऊ मंडल के ऐशबाग कोचिंग डिपो/कैरेज एंड वैगन में क्षय रोग स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया, जिसमें रेल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।