यूपी टी20 लीग में भुवनेश्वर कुमार का मैजिक ! 4/10 की घातक गेंदबाजी से फाइनल में पहुंची लखनऊ फाल्कन्स

भुवनेश्वर कुमार ने 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए और 18 डॉट गेंदें फेंकीं। लखनऊ फाल्कन्स ने क्वालिफायर-1 में मेरठ मावेरिक्स को 47 रन से हराकर पहली बार UPT20 फाइनल में जगह बनाई।

करन शर्मा के तूफानी शतक से काशी रुद्रास ने खड़ा किया 217 रन का विशाल स्कोर

करन शर्मा के तूफानी शतक और अभिषेक गोस्वामी की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर गत विजेता काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के कानपुर चरण के पहले मुकाबले में नोएडा किंग्स के सामने 218 रन का विशाल लक्ष्य रखा।