पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, एक सप्ताह में जमा करें आवेदन

ChatGPTImageJul17202608 38 06A
Spread the love

मऊ- आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों के लिए आवेदन एवं संस्तुतियाँ आमंत्रित की गई हैं। जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम पुरस्कारों के लिए प्रस्तावित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर योग्य व्यक्तियों की संस्तुतियाँ भारत सरकार को भेजी जानी हैं। इसके लिए समाज, कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, लोकसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी आमंत्रित की गई है। जिला सूचना अधिकारी ने इच्छुक व्यक्तियों से अपील की है कि वे अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित साइटेशन (Citation) दो प्रतियों में आवश्यक विवरण के साथ जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, विकास भवन मऊ में एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *