महाशिवरात्रि पर शांति नगर में गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, रुद्राभिषेक व भव्य भंडारे का आयोजन

WhatsApp Image 2026 . imresizer 1
Spread the love

सरोजिनी नगर, लखनऊ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शांति नगर स्थित केशव नगर में केशव कुंज कल्याण समिति द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ रुद्राभिषेक एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा और भक्तिमय माहौल ने सभी को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध एवं बेलपत्र से अभिषेक कर मंगलकामनाएं कीं। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

समिति अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहार सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, सेवा भावना को बढ़ावा देने और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से मिलजुलकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।

भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की व्यवस्था अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रही, जिसकी क्षेत्रवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

कार्यक्रम के सफल संचालन में उपाध्यक्ष नीतू सिंह, कामिनी सिंह, मनीष तिवारी, हिमांशु शुक्ला, महामंत्री अरविंद पाल, कोषाध्यक्ष अंकित प्रजापति, सचिव राम सिंह तथा संरक्षक गोविंद मणि तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। विधिक सलाहकार एडवोकेट लक्ष्मी नारायण मिश्रा एवं एडवोकेट अक्षय तिवारी समेत अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने समिति के इस सराहनीय प्रयास को सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *