मऊ- जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र में वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ को लेकर चल रहे अभियान में रानीपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी। […]
Category: Latest News
रसोइयों के सम्मान से खिले चेहरे, “जैसा अन्न वैसा मन” की सीख के साथ बांटे 5 लाख का कैशलेस कार्ड और मानदेय का डेमोचेक
मऊ- गांव-गिरांव में कहा जाता है कि “जैसा अन्न, वैसा मन”। बच्चों की थाली में पौष्टिक और साफ-सुथरा भोजन पहुंचे तो तन के साथ मन […]
लगातार छठी जीत के साथ मेरठ मावेरिक्स प्ले-ऑफ में, गोरखपुर लायंस को 10 विकेट से हराया
मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए गौर गोरखपुर लायंस को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। जीशान अंसारी की घातक गेंदबाजी और स्वास्तिक चिकारा व कप्तान रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मेरठ ने 92 रन का लक्ष्य महज 6.4 ओवर में हासिल कर प्ले-ऑफ में जगह पक्की कर ली।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पीजीआई में बहु-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना पीजीआई पुलिस ने ईश्वरी खेड़ा, कालिंदी पार्क में बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 1090, 112, 181, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
42 स्वर्ण पदकों के साथ उत्तर प्रदेश ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 स्वर्ण, 18 रजत और 27 कांस्य सहित कुल 87 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। झारखंड दूसरे और गोवा तीसरे स्थान पर रहा।
अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, डीएलएस से लखनऊ फाल्कन्स ने नोएडा किंग्स को 12 रन से हराया
अजीत वर्मा के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन और अभिनंदन सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में नोएडा किंग्स को डीएलएस पद्धति से 12 रन से हरा दिया। अजीत ने 59 रन और दो विकेट, जबकि अभिनंदन ने चार विकेट लेकर लखनऊ की जीत में अहम भूमिका निभाई।
46 गेंदों में 97 रन, चिकारा के तूफान से मेरठ ने रचा जीत का पंच
स्वास्तिक चिकारा के तूफानी नाबाद 97 रन की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में कानपुर सुपरस्टार्स को नौ विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। 143 रन के लक्ष्य को मेरठ ने 13.5 ओवर में हासिल किया। चिकारा ने 46 गेंदों में नौ चौके और सात छक्के जड़े, जबकि रितुराज शर्मा ने नाबाद 35 रन बनाए। इस जीत के साथ मेरठ अंक तालिका में शीर्ष पर और मजबूत हो गया।
विशाल-वासु का कहर, आर्यन की आंधी से गोरखपुर ने काशी को रौंदा
गौर गोरखपुर लायंस ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में काशी रुद्रास को आठ विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। विशाल निषाद (4/19) और वासु वत्स (4/14) की घातक गेंदबाजी ने काशी को 138 रन पर रोक दिया, जिसके बाद आर्यन चौधरी (नाबाद 68) और कप्तान आर्यन जुयाल (43) की शानदार पारियों ने गोरखपुर को 14.4 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। वहीं करन शर्मा लीग में 1500 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
कानपुर की जीत में अजय की धार और रिजवी-आदर्श की शानदार बल्लेबाजी
कानपुर सुपरस्टार्स ने बारिश से प्रभावित यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। अजय कुमार ने चार विकेट लेकर लखनऊ को 146 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई, जबकि समीर रिजवी (58) और आदर्श सिंह (51) के अर्धशतकों के बाद सत्यम सांगू ने आखिरी ओवर में चौका जड़कर कानपुर को रोमांचक जीत दिलाई।
दाम में खेल किया तो खैर नहीं, शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की पैनी नजर, सीसीटीवी चालू रखना जरूरी
मऊ- शराब की दुकान पर ग्राहक से दाम में “खेल” किया तो अब मामला आसानी से रफा-दफा नहीं होगा। आबकारी विभाग ने साफ कह दिया […]
