महाशिवरात्रि के अवसर पर शांति नगर स्थित केशव कुंज कल्याण समिति द्वारा रुद्राभिषेक एवं भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Author: Ashutosh Chaturvedi
यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण युवा महासभा का विधानसभा चलो आवाहन, स्कूटर इंडिया चौराहे से पदयात्रा
सरोजनीनगर में रविवार को यूजीसी के नए प्रस्तावित कानून के विरोध में सवर्ण युवा महासभा ने स्कूटर इंडिया चौराहे से विधानसभा चलो पदयात्रा का आवाहन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सरोजनीनगर थाना के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया, जिससे आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए एसीपी कृष्णा नगर को ज्ञापन सौंपा और कानून को वापस लेने की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि नए प्रावधानों से सवर्ण समाज के छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
पेड़ काटने के विरोध पर युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी के असंदरा थाना क्षेत्र में ज़मीन पर लगे पेड़ को काटने के विरोध पर दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पत्रकारिता जगत की एकजुटता के बीच वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल का जन्मदिवस संपन्न हजरतगंज में जुटे शहर के दिग्गज पत्रकार
लखनऊ के हजरतगंज स्थित अंसल सिटी सेंटर में वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल का जन्मदिन पत्रकारिता जगत की एकजुटता और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के दिग्गज पत्रकारों और समाजसेवियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
थाना आशियाना क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल का समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न
थाना आशियाना क्षेत्र के बईमान लड्डू के पास विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा दक्षिण लखनऊ के माधव नगर प्रखंड में समरसता खिचड़ी भोज एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्षों से चल रहे इस वार्षिक आयोजन में प्रदेश प्रचारक धर्मेन्द्र तिवारी सहित कई जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सद्भाव और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। सभी ने मिलकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया और समाज में सहयोग व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
मृतक को जिंदा बनाकर रची गई साजिश: फर्जी आधार व फोटो से हुआ बैनामा, तीन शातिर गिरफ्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज में जमीन माफियाओं की चौंकाने वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है। मृत व्यक्ति को “जिंदा” दिखाकर उसकी भूमि का फर्जी बैनामा कराने वाले संगठित गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार किए गए। नकली आधार, फर्जी फोटो और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बेची गई जमीन का खुलासा पुलिस ने तकनीकी जांच में किया। धोखाधड़ी की रकम से खरीदे गए एलईडी टीवी और ए.सी. भी बरामद हुए हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में 35 फीट ऊँची भगवान श्रीराम प्रतिमा का अनावरण
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या स्थित महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में भगवान श्रीराम की 35 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। अपने संबोधन में उन्होंने श्रीराम को भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बताते हुए कहा कि सुशासन, समरसता और नैतिक नेतृत्व उनके जीवन के कालातीत संदेश हैं। इस दौरान विश्वविद्यालय और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए, जिसे राज्यपाल ने अयोध्या को ज्ञान एवं संस्कृति का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सरोजनीनगर हादसे में बालक को राहत दिलाने में दिखा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का संवेदनशील नेतृत्व
सरोजनीनगर में खुले ट्रांसफार्मर से झुलसे 8 वर्षीय बालक अर्पित गुप्ता के उपचार में डॉ. राजेश्वर सिंह ने तुरंत मोर्चा संभाला। विधायक ने चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई, रक्तदान कर परिवार को भावनात्मक समर्थन दिया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व भविष्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
परिजनों की डांट से नाराज छात्र घर से निकला, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल किया बरामद
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में परिजनों की डांट से नाराज कक्षा सात का छात्र घर से निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में छात्र को सिसेंडी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दक्षिणी जोन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस ने बढ़ाई पैदल गश्त और चैकिंग
श्रीमान पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी, श्री निपुण अग्रवाल के निर्देशन में और अपर पुलिस उपायुक्त श्री वसंथ कुमार रल्लापल्ली के मार्गदर्शन में थाना पीजीआई पुलिस बल ने दक्षिणी जोन में सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस महत्वपूर्ण स्थानों, मार्गों और चौराहों पर पैदल गश्त और चैकिंग कर रही है, ताकि अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
