राजधानी प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

WhatsApp Image 2026 01 05 at 4.42.57 PM
Spread the love

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बिजनौर रोड स्थित नटकुर पुलिया मोड़ के पास बाबा कॉम्प्लेक्स में राजधानी प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र तिवारी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केक काटकर संरक्षक सहित सभी पत्रकारों ने मिलकर धर्मेन्द्र तिवारी को केक खिलाया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक संजय सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकारिता जगत में धर्मेन्द्र तिवारी का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने सदैव जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने भी धर्मेन्द्र तिवारी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं और समय-समय पर पत्रकार हित में संघर्ष करते रहे हैं।

जन्मदिन के अवसर पर धर्मेन्द्र तिवारी ने सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को जागरूक करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम और कैमरे से निकली खबरें जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाती हैं और समाज को सही दिशा देती हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों के साहस, समर्पण और प्रतिबद्धता को नमन करते हुए समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए पत्रकारिता के उच्च मूल्यों को बनाए रखने की अपील की।

इस मौके पर दिलीप द्विवेदी, दिनेश चौहान, आशीष मिश्रा, अर्पित मिश्रा, रविंद्र सिंह चौहान, शैलेन्द्र कुमार, रामराज रावत, आनंद सिंह, शकील अहमद, रामनरेश गुप्ता, कैलाश रावत, मुहम्मद शरीफ, विशाल चौधरी, के.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।


Discover more from Star News 24 Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Star News 24 Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading