सीडीओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, वार्डों में पहुंचकर मरीजों का जाना हाल, बंद ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल चालू कराने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026 09 01 at 12.32.29 PM
Spread the love

मऊ- जिला महिला चिकित्सालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल पहुंच गए। साहब सीधे वार्डों में पहुंचे और मरीजों के बीच जाकर अस्पताल की हकीकत खुद परखी। मरीजों से पूछा कि इलाज कैसा मिल रहा है, दवा मिल रही है या नहीं और अस्पताल में कोई परेशानी तो नहीं है। मरीजों ने इलाज और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। वार्डों में साफ-सफाई ठीक मिली। बेड पर धुली चादर और तकिया लगे थे। मरीजों की निगरानी के लिए मॉनिटर भी चालू हालत में मिले। लेबर रूम में उस समय एक महिला का ऑपरेशन चल रहा था। डॉक्टर, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और पैरामेडिकल स्टाफ भी मौके पर मौजूद मिला। ओपीडी में मरीजों की भीड़ और ऑनलाइन पर्ची की व्यवस्था ठीक मिली। कुछ जांच रिपोर्ट जिला अस्पताल से देर से आने की शिकायत पर सीडीओ ने समय से रिपोर्ट मंगाने को कहा। सबसे ज्यादा ध्यान ऑक्सीजन प्लांट पर गया। स्टेबलाइजर खराब होने से प्लांट बंद मिला। नया स्टेबलाइजर आ चुका था। सीडीओ ने दो टूक कहा कि इंस्टॉलेशन में अब देर नहीं होनी चाहिए, प्लांट तत्काल चालू कराया जाए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को चेताया कि डॉक्टर और स्टाफ की शत-प्रतिशत मौजूदगी रहे और हर मरीज के इलाज पर लगातार नजर रखी जाए।

WhatsApp Image 2026 09 01 at 12.32.29 PM 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *