मऊ। संत निरंकारी सत्संग भवन, राघोपट्टी रोड, भीटी में आजमगढ़ जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता केन्द्रीय संत निरंकारी मंडल, दिल्ली के महात्मा संदीप गुलाटी जी ने कहा कि बच्चों में बचपन से प्रेम, सेवा, विनम्रता और संस्कारों का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ आध्यात्मिक ज्ञान, भाईचारा और मानवता के मूल्य ही जीवन की सच्ची पूँजी हैं। उन्होंने मिशन द्वारा वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान और योग जैसी सामाजिक सेवाओं की भी जानकारी दी। बच्चों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर समागम को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम में डॉ. रीता यादव, सुभाष चंद्र वर्मा, धनेश्वर जी, राजू जी, हरिंदर जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बच्चे उपस्थित रहे।
भीटी में संत निरंकारी बाल समागम, बच्चों को दिए संस्कार और मानवता के संदेश




