परिवार के झगड़े सुलझाने आगे आई पुलिस, 44 में 13 मामलों का हुआ निस्तारण,

WhatsApp Image 2026 08 17 at 1.04.32 AM
Spread the love

मऊ- घर-परिवार के झगड़े थाने-कचहरी तक न पहुंचें, इसी कोशिश में रविवार को पुलिस कार्यालय में परिवार परामर्श समिति की बैठक हुई। मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत हुई बैठक में कुल 44 मामले सामने आए।समिति के सदस्यों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद 13 मामलों का निस्तारण हो गया। इनमें  दस फाइलें बंद की गईं, जबकि समीना-रशीद और कंचन-श्यामू के बीच आपसी सुलह करा दी गई। एक मामले में एफआईआर दर्ज हुई। बाकी 31 मामलों में अगली तारीख दी गई। बैठक में समिति की अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस व मौलवी अरशद मौजूद रहे। वहीं महिला थाना प्रभारी कल्पना मिश्रा, एसआई इन्द्रभूषण पांडेय समेत महिला पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *