मऊ पुलिस की मेहनत लाई रंग, NAFIS रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण डेटा फीडिंग ने दिलाया जिले को गौरव

WhatsAppImage2026 07 25at3.57.34AM
Spread the love

मऊ- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा संचालित नफीस पोर्टल (NAFIS) पर बेहतर कार्य निष्पादन करते हुए मऊ पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी के परिणाम स्वरूप इस वर्ष माह मार्च, अप्रैल एवं मई में यह उपलब्धि हासिल हुई। NAFIS पोर्टल पर गिरफ्तार अभियुक्तों एवं न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध अभियुक्तों के अंगुलि चिह्न तथा डेमोग्राफिक डेटा की शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण फीडिंग सुनिश्चित की गई। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने नफीस नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक साधू शरण सहित नफीस शाखा में कार्यरत मुख्य आरक्षी अखिलेश, आरक्षी द्विजेंद्र देव शुक्ल एवं आरक्षी बिनीत कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित कर्मियों को भविष्य में भी इसी लगन एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Discover more from Star News 24 Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Star News 24 Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading