श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर, सीडीओ ने दिए निर्देश गांव-गांव विशेष शिविर लगाकर बढ़ाया जाएगा पंजीकरण

WhatsAppImage2026 07 20at7.58.31PM
Spread the love

मऊ- मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला श्रम बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ श्रम विभाग की योजनाओं एवं श्रमिकों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने पात्र श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा। न्यूनतम मजदूरी और महंगाई भत्ते से जुड़े प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिक, जिन्होंने पिछले वर्ष 90 दिन निर्माण कार्य किया है, पंजीकरण करा सकते हैं। सीडीओ ने कन्या विवाह अनुदान, मातृत्व सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन सहित अन्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश और नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने पर दिए निर्देश।


Discover more from Star News 24 Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Star News 24 Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading