रानीपुर ब्लॉक में तीन तकनीकी सहायकों को भावभीनी विदाई

WhatsAppImage2026 07 17at8.48.29PM
Spread the love

मऊ- विकास खंड रानीपुर में वर्षों तक मनरेगा (वीबी जी रामजी) के माध्यम से ग्रामीण विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले  तीन तकनीकी सहायक, रामेश्वर यादव, रामाश्रय यादव एवं अजय कुमार सिंह ने अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत अपनी सेवाओं को विराम दिया। उनके सम्मान में रानीपुर ब्लॉक सभागार में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने तीनों तकनीकी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे, ईमानदार और समर्पित सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी की पहचान केवल उसके पद से नहीं, बल्कि उसके कार्यों और व्यवहार से होती है। तीनों तकनीकी सहायकों ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से पूरा किया, जो आने वाली पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास अधिकारी, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए कार्यकाल को याद किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर गोमती यादव, उपेंद्र सिंह, एपीओ सहित समस्त ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक तथा  कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Discover more from Star News 24 Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Star News 24 Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading