ऐशबाग कोचिंग डिपो में क्षय रोग स्क्रीनिंग कैंप आयोजित, रेल कर्मियों को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

ChatGPTImageMay21202604 10 09P
Spread the love

लखनऊ, 20 मई 2026। भारत सरकार द्वारा संचालित “क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम” के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु ऐशबाग कोचिंग डिपो/कैरेज एंड वैगन परिसर में एक विशेष क्षय रोग (टीबी) स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कैंप का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान सुनिश्चित करना तथा समय पर उपचार के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित कर्मचारियों को क्षय रोग के लक्षण, संक्रमण से बचाव, नियमित उपचार, पौष्टिक आहार तथा स्वच्छ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी, वजन में कमी, कमजोरी, बुखार एवं रात में अत्यधिक पसीना आना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए तथा ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच करानी चाहिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधीक्षक ऐशबाग पॉलीक्लिनिक डॉ. रंजना पाटनी, एसटीएलएस लोकेश कुमार वर्मा, डीपीपीएमसी स्वामित्र मिश्रा तथा राजीव कुमार सहित उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की स्वास्थ्य टीम उपस्थित रही। कैंप में कर्मचारियों की चेस्ट एक्स-रे, बीएमआई, हीमोग्लोबिन, डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पंपलेट वितरित किए गए तथा स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और संतुलित आहार अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। रेलवे प्रशासन द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


Discover more from Star News 24 Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Star News 24 Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading