पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 13 वर्षीय एक लड़की ने यहां अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने कमरे से एक डायरी बरामद की है जिसमें उसने लिखा है कि वह शैक्षणिक दबाव में थी और अपने सामाजिक दायरे से अलग हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात की है जब अदिति अपने कमरे में सोने गई थी. अगली सुबह उसकी मां उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गई, लेकिन दरवाजा बंद पाया।
बार-बार आवाज देने के बावजूद अदिति ने दरवाजा नहीं खोला. खिड़की से देखने पर उसकी मां ने उसे पंखे पर फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया, जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने उसके कमरे से एक डायरी बरामद की जिसमें उसने लिखा था कि गुरुवार को उसकी परीक्षा थी और उसे नहीं पता कि पढ़ाई कहां से शुरू करनी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उसने अपनी डायरी में अपने मित्र मंडली से अलग होने का भी जिक्र किया है।
अदिति अपने परिवार के साथ अप्रैल में लखनऊ से गुरुग्राम चली गई थी और 9वीं कक्षा में एक निजी स्कूल में दाखिला लिया था। पुलिस ने कहा कि उसकी मां हरदोई में एक सरकारी विभाग में काम करती है और उसके पिता बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
एएसआई महेंद्र सिंह ने कहा, “लड़की के माता-पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अभी तक कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया है। लड़की के मोबाइल फोन की भी जांच की गई है। अपनी डायरी में उसने अपनी पढ़ाई के दबाव के बारे में लिखा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
Discover more from Star News 24 Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
