बरेली भाजपा के 76 पन्नो के संकल्प पत्र में पिछडे एवं कमजोर वर्ग शामिल

IMG 20240415 WA0127
Spread the love

नागेश गुप्ता

बरेली । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित किया उन्होंने कहा भाजपा का संकल्प – मोदी की गारंटी 2024
संकल्प पत्र के विषय
● भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र 76 पन्नो का है। घोषणा-पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव
मिले हैं। इसमें नमो एप से चार लाख और वीडियो से10 लाख सुझाव मिले हैं।
● संकल्प पत्र को 24 समूहो में बांटा है। 10 सोशल ग्रुपे में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग मछुआरे, वंचित वर्ग,
सीनीयर सिटीजन, पिछडे एवं कमजोर वर्ग शामिल हैं। वहीं, गवर्नेंस को 14 सेक्टर में बांटा गया है।
● इनमें भारत के अन्य देशो से संबंध, आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, सिृद्ध भारत, ईज ऑफ लिविंग, विरासत का विकास, गुड गवनेंस, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल, सभी सेक्टर्स का विकास, इनोवेशन और र्टेक्नोलॉजी और पर्यावरण को रखा है।
संकल्प पत्र का सार और विशेषताएं
● पूरे देश ने इस बात को माना है कि मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंर्टी। भाजपा जो कहती है, उसे तो पूरा करती ही है और जो नहीं भी कहती है लेकिन जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है।
● प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है। आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो यह पूरा होकर रहेगा।
● आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया। उनके शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है।
● डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने1952 में जिस विचार को साझा किया और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने आगे बढ़ाया, भारतीय जनता पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ उसी वैचारिक अधिष्ठान का पर्याय है।
● भाजपा का संकल्प पत्र एनडीए सरकार की उपलब्धियो का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करता है और 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्ट्किोण प्रस्तुत करता है।
● ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ- युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब, सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस क्पहदपजल व िस्पमि पर है, फनंसपजल व िस्पमि पर है, निवेश से नौकरी पर है।
● इस संकल्प पत्र में एक तरफ हमने कई सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से बडी संख्या में रोजगार बनाने की बात की है। दूसरी तरफ हम स्ट्ार्ट अप और ग्लोबल सेंर्टस को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेज पर भी ध्यान देने जा रहे हैं।
● हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अर्फोडेबल हो-सस्ती हो। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी।
● अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे मेे लाया जाएगा। 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों या फिर उच्च मध्यम वर्ग ही क्यां ना हो, उन्हें 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
● जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है।
● पिछले 10 वर्ष नारी गरिमा, नारी को नए अवसरो को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारी शक्ति की नई भागीदारी के होंगे।
● भाजपा का संकल्प, भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडीशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। ये फूड प्रोसेसिंग प्लांटस, रूरल इकॉनामी के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे।
● भाजपा, विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर विश्वास करती है। हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लूर कल्चरल सेंर्टस का निर्माण करेंगे। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल हमारा गौरव है। तमिल भाषा की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भाजपा हर प्रयत्न करेगी।
● हमारे देश में टूरिज्म के पोर्टेंशियल को अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा द्वारा विश्व प्रवासी- ग्लोबल टूरिस्टस को हमारी विरासत से जोडा जाएगा और इस विरासत को हम वल्र्ड हैरिटेज से जोडेंगे।
● 21 वीं सदी के भारत की बुनियाद, भाजपा तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। पहला है- सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर। दूसरा है- फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर। तीसरा है- डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर।
● हमारे देश में अर्बनाइजेशन को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा इसे अवसर के रूप् में देखती है। हम देश में नए-नए सैटेलाइर्ट टाउन्स बनाएंगे जो देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे, रोजगार के नए अवसर बनाएंगे।
● भारतीय जनता पार्टी देश हित में बडे और कडे निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बडा देश है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। हमारी सरकार ने धारा 370 हटाया और हम ब्।। लेकर आए। हम त्मवितउ.च्मतवितउ. ज्तंदेवितउ के मंत्र पर चल रहे हैं।
● भ्रष्ट्ाचार के खिलाफ कानूनो ंका सख्ती से पालन करेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन लागू करेंगे। सभी स्तर के चुनाव के लिए काॅमन इलेक्टोरल रोल का प्रावधान करेंगे। इसमें कहा है कि नॉर्थ-ईस्ट् में शांति स्थापित करने और अफस्पा को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए प्रयासों को जारी रखेंगे। नॉर्थ ईस्ट् को एक्ट ईस्ट् पॉलिसी का एक अहम भागीदार बनाएंगे। प्रेस वार्ता में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार आंवला लोकसभा के प्रत्याशी एवं सांसद धर्मेंद्र कश्यप राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल , कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा डॉक्टर एमपी आर्य डॉ राघवेंद्र शर्मा , प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर के एम अरोड़ा ,जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट दीपक सोनकर मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी ,लोकसभा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर उपस्थित रहे।


Discover more from Star News 24 Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Star News 24 Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading