लखनऊ एवं आलमनगर स्टेशन के विकास कार्यों की PCCM ने की समीक्षा, घायल टिकट परीक्षक का जाना हालचाल

उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) श्री प्रवीण पाण्डेय ने लखनऊ एवं आलमनगर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, खानपान सेवाओं तथा निर्माणाधीन एयर कॉनकोर्स परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। दौरे के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म शेड हादसे में घायल टिकट परीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह का हालचाल जाना और अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चला विशेष संरक्षा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को दिए अग्नि सुरक्षा एवं स्वच्छता के संदेश

गोरखपुर जंक्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा विशेष संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक, पोस्टर वितरण और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से यात्रियों को अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक किया गया। लगभग 650 संरक्षा पम्पलेट वितरित किए गए और सैकड़ों यात्रियों को रेल सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में शुरू हुआ विशेष जनजागरूकता अभियान यात्री सुरक्षा, स्वच्छता और धूम्रपान मुक्त यात्रा पर जोर

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्री सुरक्षा, स्वच्छता एवं धूम्रपान मुक्त यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने तथा रेलवे परिसर में धूम्रपान न करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 167 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने ऐशबाग कोचिंग डिपो का किया गहन निरीक्षण, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने ऐशबाग कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसी कोचों की कूलिंग व्यवस्था, फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम, पिट लाइन, पावर कार तथा क्रेन संचालन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने डिपो में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, कियोस्क एवं इंटरएक्टिव स्क्रीन लगाने तथा विद्युत एवं जल उपयोग में 10 प्रतिशत कमी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं संरक्षा विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।