गोमतीनगर कोचिंग डिपो ने हासिल किए 4 ISO एवं 5S प्रमाण-पत्र, लखनऊ मंडल की कार्यकुशलता को मिली नई पहचान

गोमतीनगर कोचिंग डिपो (कैरेज एंड वैगन), लखनऊ मंडल ने गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा प्रबंधन एवं कार्यस्थल सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक साथ 4 ISO प्रमाण-पत्र तथा जापानी 5S प्रमाणन हासिल किया है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने इसे कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में शुरू हुआ विशेष जनजागरूकता अभियान यात्री सुरक्षा, स्वच्छता और धूम्रपान मुक्त यात्रा पर जोर

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्री सुरक्षा, स्वच्छता एवं धूम्रपान मुक्त यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने तथा रेलवे परिसर में धूम्रपान न करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 167 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने ऐशबाग कोचिंग डिपो का किया गहन निरीक्षण, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने ऐशबाग कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसी कोचों की कूलिंग व्यवस्था, फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम, पिट लाइन, पावर कार तथा क्रेन संचालन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने डिपो में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, कियोस्क एवं इंटरएक्टिव स्क्रीन लगाने तथा विद्युत एवं जल उपयोग में 10 प्रतिशत कमी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं संरक्षा विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।

70वें रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह में लखनऊ मंडल के कर्मचारियों का सम्मान उत्कृष्ट कार्यों, संरक्षा, यात्री सुविधाओं एवं नवाचारों के लिए 255 कर्मचारियों को मिला पुरस्कार

लखनऊ मंडल में आयोजित 70वें रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 255 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कर्मचारियों की कार्यकुशलता, संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ मंडल ने आधारभूत संरचना विकास, यात्री सुविधाओं, सौर ऊर्जा, स्वच्छता एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। समारोह में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान की गई, जबकि मंडल को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 16 अंतरमंडलीय कार्यकुशलता शील्ड एवं ट्रॉफियां भी प्राप्त हुईं।