पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान” एवं “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, स्वास्थ्य इकाइयों एवं कॉलोनियों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऐशबाग पॉलीक्लिनिक एवं गोरखपुर जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रमों में कर्मचारियों, यात्रियों एवं सफाई मित्रों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वच्छता रैली, पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया।
Tag: North Eastern Railway
दोहरीकरण कार्य के बीच यात्रियों को राहत, 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी अब समय पर चलेगी
दोहरीकरण कार्य के चलते पुनर्निर्धारित की गई 55040 बढ़नी–नरकटियागंज सवारी गाड़ी को यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब 22 मई से 08 जून, 2026 तक बढ़नी से अपने निर्धारित समय पर चलाने का निर्णय लिया गया है। गोरखपुर कैण्ट–पनियहवा रेल खण्ड पर उनौला–पिपराइच के बीच दोहरीकरण कमीशनिंग कार्य जारी है।
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत लखनऊ मंडल में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान
लखनऊ मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान” एवं “पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा” के अंतर्गत प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों एवं कार्यालय परिसरों में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा लगभग 800 लोगों ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कॉलोनियों में व्यापक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, वेंडरों एवं आमजन को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा वेस्ट सेग्रीगेशन, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और इको-फ्रेंडली सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। विशेष साफ-सफाई अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में लगभग 900 लोगों ने सक्रिय सहभागिता की।
गोरखपुर-पनियहवा रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, कुछ स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
गोरखपुर कैण्ट–पनियहवा रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य एवं नॉन इंटरलॉकिंग के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। मुजफ्फरपुर–आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, आनन्द विहार–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस तथा लौकहा बाजार–आनन्द विहार विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जिससे कई प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं बांद्रा टर्मिनस–बरौनी एक्सप्रेस को विभिन्न मंडलों में नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त, मार्ग परिवर्तित एवं पुनर्निर्धारित
गोरखपुर कैण्ट–पनियहवा रेल खण्ड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 19 मई से 08 जून 2026 तक कई सवारी, मेल/एक्सप्रेस एवं विशेष ट्रेनें निरस्त, मार्ग परिवर्तित एवं पुनर्निर्धारित रहेंगी। रेलवे प्रशासन द्वारा उनौला–पिपराइच स्टेशनों के मध्य प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण राधिकापुर–आनंद विहार, कटिहार–दिल्ली, गोरखपुर–कोलकाता, मुजफ्फरपुर–आनंद विहार सहित अनेक प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति जांचने की अपील की गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने ऐशबाग कोचिंग डिपो का किया गहन निरीक्षण, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने ऐशबाग कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसी कोचों की कूलिंग व्यवस्था, फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम, पिट लाइन, पावर कार तथा क्रेन संचालन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने डिपो में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, कियोस्क एवं इंटरएक्टिव स्क्रीन लगाने तथा विद्युत एवं जल उपयोग में 10 प्रतिशत कमी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं संरक्षा विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत लखनऊ जंक्शन पर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रियों को पुनः उपयोग योग्य बोतलें एवं कपड़े के थैले वितरित कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा जागरूकता रैली निकालकर वृक्षारोपण, ऊर्जा संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश दिया गया।