ऐशबाग रामलीला में शुक्रवार को पंचवटी, स्वर्ण मृग, लक्ष्मण रेखा, सीता हरण और जटायु के संघर्ष का भावपूर्ण मंचन किया गया। समिति अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि शनिवार से रामलीला में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।