श्रमिकों के सपनों को डिजिटल पंख देगा “श्रमिक एप”, अब रोजगार की तलाश होगी आसान, तकनीक के साथ आगे बढ़ेंगे श्रमिक

मऊ में निर्माण श्रमिकों के लिए रोजगार पाना अब और आसान होगा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने “श्रमिक एप (B.O.C.W.)” लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से श्रमिकों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी डिजिटल रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। नियोजक भी अपनी आवश्यकता के अनुसार पंजीकृत कुशल श्रमिकों का चयन कर सकेंगे।

माटीकला कारीगरों को मिलेगा स्वरोजगार का नया मंच,   25 जुलाई को गजफरपुर में जागरूकता शिविर, सरकारी योजनाओं की मिलेगी पूरी जानकारी।

मऊ के विकासखंड रानीपुर के ग्राम गजफरपुर में 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा निःशुल्क माटीकला जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कारीगरों और युवाओं को PMEGP, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत ऋण, अनुदान और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

दिशा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, फर्जी अस्पतालों के खिलाफ तेज होगा अभियान सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक

मऊ में सांसद राजीव राय की अध्यक्षता में आयोजित दिशा समिति की बैठक में स्वास्थ्य, सड़क और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई, सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक, आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को बेहतर इलाज और जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया।

मऊ में किसान दिवस: जर्जर बिजली तार, सहकारी समितियों के खराब गोदाम और फसल बीमा बने प्रमुख मुद्दे, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन

मऊ के विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने जर्जर बिजली तारों, सहकारी समितियों के खराब गोदामों समेत कई समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया, जबकि कृषि विभाग ने 31 जुलाई तक फसल बीमा कराने और मिलेट्स के निःशुल्क मिनी किट के लिए बुकिंग कराने की अपील की।

घोसी के राम लगन पीजी कॉलेज में बेटियों के अधिकार और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

मऊ के राम लगन पीजी कॉलेज, घोसी में महिला कल्याण विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। साथ ही कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।