सरोजनीनगर में रविवार को यूजीसी के नए प्रस्तावित कानून के विरोध में सवर्ण युवा महासभा ने स्कूटर इंडिया चौराहे से विधानसभा चलो पदयात्रा का आवाहन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सरोजनीनगर थाना के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया, जिससे आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए एसीपी कृष्णा नगर को ज्ञापन सौंपा और कानून को वापस लेने की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि नए प्रावधानों से सवर्ण समाज के छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।