25 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

130364013
Spread the love

25 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को 24,815 करोड़ रुपये की दो रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के 15 जिलों को कवर करने वाली ये परियोजनाएं भारतीय रेलवे के नेटवर्क को लगभग 601 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी। ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में 403 किलोमीटर लंबी गाजियाबाद-सीतापुर तीसरी और चौथी लाइनें और आंध्र प्रदेश में 198 किलोमीटर लंबी राजमुंदरी-विशाखापत्तनम तीसरी और चौथी लाइनें हैं। फैसलों की घोषणा करते हुए रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दोनों गलियारों पर लाइन क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, गाजियाबाद-सीतापुर खंड देश के सबसे भीड़भाड़ वाले रेलवे गलियारों में से एक है। नए ट्रैक का संरेखण ज्यादातर मौजूदा नेटवर्क के साथ होगा, लेकिन कुछ स्थानों पर भीड़भाड़ वाले शहरों को बायपास करने के लिए लाइनें बिछाई जाएंगी। सरकार ने कहा कि नई लाइनों के निर्माण से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा क्योंकि इससे कई प्रमुख स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *