मोहनलालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी विशाख जी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

WhatsApp Image 2026 01 05 at 1.18.08 PM
Spread the love

मोहनलालगंज, लखनऊ। तहसील मोहनलालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाख जी ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। न्याय की आस में सुबह से ही तहसील परिसर में फरियादियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सहित उपजिलाधिकारी पवन पटेल, तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, विद्युत सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।

जिलाधिकारी विशाख जी ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ताओं को समाधान की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि आम जनता का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *