मऊ- जनपद की स्थायी लोक अदालत में सदस्य के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 अगस्त (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार सुबह 10 बजे से जनपद न्यायालय परिसर में गठित चयन समिति के समक्ष होगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित समय पर मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, अनुभव संबंधी अभिलेख, फोटोयुक्त पहचान-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि आवश्यक अभिलेखों के बिना साक्षात्कार प्रक्रिया में कठिनाई हो सकती है।
स्थायी लोक अदालत सदस्य पद के लिए 1 अगस्त को साक्षात्कार, जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी




