पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जिले के करीब 70 जज शुक्रवार को साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे।

जिला न्यायाधीश मलखान सिंह के नेतृत्व में इस अभियान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति राजेश चौहान ने हरी झंडी दिखाई।
सभी जज जिला जज मलखान सिंह के डालीबाग स्थित आवास पर एकत्र हुए। उनके नेतृत्व में वे सुबह 9 बजे साइकिल से कोर्ट के लिए निकले। राइड के दौरान सभी जजों ने जनता को ईंधन बचाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया. न्यायमूर्ति राजेश चौहान ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं।
जो जज साइकिल नहीं चला पाते वे ई-रिक्शा से कोर्ट पहुंचे। कई वकील भी इस पहल में शामिल हुए और साइकिल या ई-रिक्शा से अदालत पहुंचे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाह के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को ईंधन संकट के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह पहल कथित तौर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण की रक्षा करने की अपील से प्रेरित थी। इसके माध्यम से न्यायिक अधिकारियों ने जनता को परिवहन के वैकल्पिक साधन अपनाने का संदेश दिया.




