वाराणसी स्टेशन पर अनधिकृत पेय सामग्री के विरुद्ध उत्तर रेलवे की सघन कार्रवाई

ChatGPTImageMay22202609 26 19A
Spread the love

वाराणसी, 21 मई 2026। यात्रियों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं अनुमोदित खाद्य एवं पेय सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री बी. के. यादव तथा स्टेशन निदेशक, वाराणसी श्री अर्पित गुप्ता के नेतृत्व में संयुक्त रूप से सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के दौरान रेलवे परिसर, प्लेटफॉर्मों तथा ट्रेनों में अनधिकृत रूप से खाद्य एवं पेय सामग्री के परिवहन एवं विक्रय की गहन जांच की गई।

WhatsApp Image 2026 05 21 at 9.13.12 PM

निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 09 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15743 फरक्का एक्सप्रेस में बड़ी मात्रा में अनधिकृत पेय सामग्री बरामद की गई। जांच टीम ने ट्रेन से अवैध रूप से ले जाई जा रही 28 पेटी पानी एवं 10 पेटी मैंगो जूस जब्त किया। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को भी मौके से पकड़ा गया, जिसे आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF), वाराणसी के सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनज़र रेलवे परिसरों में बिना अनुमति खाद्य एवं पेय सामग्री के परिवहन तथा बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उत्तर रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को केवल अधिकृत एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप खाद्य एवं पेय सामग्री उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे द्वारा समय-समय पर ऐसे विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके। प्रशासन ने यह भी कहा कि रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में अनधिकृत खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Discover more from Star News 24 Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Star News 24 Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading