मऊ में आयोजित मिशन शक्ति संवाद सम्मान कार्यक्रम में महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं, समाजसेवियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने महिलाओं को सुरक्षित और समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जबकि पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय उनके साथ है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Tag: women empowerment
बेटी बचाओ का संदेश लेकर निकली रैली, बेटियों के नाम लगाए गए पौधे, मिशन शक्ति के रंग में रंगा रानीपुर
मऊ के राम नगीना इंटर कॉलेज, रानीपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया तथा “एक पेड़ बेटी के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जबकि अधिकारियों ने बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी आह्वान किया।
पंजाब की महिलाओं ने डीबीटी मॉडल की सराहना की क्योंकि मुख्यमंत्री मावन धीयान सत्कार योजना के तहत ₹1,149 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचे
पंजाब सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री मावन धीयान सत्कार योजना के लाभार्थियों ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली का स्वागत किया है, महिलाओं ने […]
रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की बैठक संपन्न, योजना से जगी उम्मीद, 10 में 6 मामलों पर लगी मुहर
मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तुत 10 मामलों में से 6 को स्वीकृति दी गई, जबकि 4 आवेदन अपात्र पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए। जिलाधिकारी ने पात्र महिलाओं तक समयबद्ध सहायता पहुंचाने और प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जंतर मंतर से केन बेतवा तक: कैसे महिलाएं भारत में विरोध का प्रतीक बन रही हैं
हर विरोध प्रदर्शन का एक पोस्टर होता है और मुंबई में एक हाथ से पुलिस ट्रक को रोकती 27 वर्षीय मॉडल रिया अहीर की छवि […]
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की तलाश, 29 जुलाई तक करें आवेदन ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों को मिलेगा मौका
मऊ में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में “रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण” कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्य प्रशिक्षकों से 29 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। चयनित प्रशिक्षक तीन माह तक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे, जिससे बेटियां आत्मनिर्भर, सुरक्षित और आत्मविश्वासी बन सकें।
घोसी के राम लगन पीजी कॉलेज में बेटियों के अधिकार और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
मऊ के राम लगन पीजी कॉलेज, घोसी में महिला कल्याण विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। साथ ही कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
इतनी धार्मिक होने के बावजूद सुनीता आहूजा इतनी कसमें क्यों खाती हैं? कहते हैं, ‘कौन सी औरत गाली नहीं देती है?’
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अपने मन की बात कही है, इस बार उन्होंने अपने मुखर स्वभाव और अभद्र भाषा के […]
मलायका अरोड़ा का कहना है कि केवल महिलाओं से ही उनकी बढ़ती उम्र के बारे में पूछा जाता है: कभी किसी पुरुष से इस बारे में पूछते नहीं सुना
अभिनेत्री-उद्यमी मलायका अरोड़ा ने शोबिज में कदम रखते ही अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीया और लगभग 30 वर्षों तक यहां रहने के बाद भी […]
विशेष सत्र: यूपी विधानसभा, परिषद ने सपा, कांग्रेस, अन्य भारतीय गुट के सहयोगियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव अपनाया
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन में ‘बाधा पैदा करने’ और उनके ‘महिला सशक्तीकरण विरोधी’ आचरण […]
