पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी नीरज गुप्ता के नेतृत्व में लखनऊ-सीतापुर रेलखंड पर दो दिवसीय सघन संरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समपार फाटकों, पैनल रूम, रिले रूम, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, ब्रिज तथा स्टेशन सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का परीक्षण करते हुए संरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए।
