मऊ के राम नगीना इंटर कॉलेज, रानीपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया तथा “एक पेड़ बेटी के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जबकि अधिकारियों ने बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी आह्वान किया।
Tag: Ranipur Mau
माटीकला कारीगरों को मिलेगा स्वरोजगार का नया मंच, 25 जुलाई को गजफरपुर में जागरूकता शिविर, सरकारी योजनाओं की मिलेगी पूरी जानकारी।
मऊ के विकासखंड रानीपुर के ग्राम गजफरपुर में 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा निःशुल्क माटीकला जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कारीगरों और युवाओं को PMEGP, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत ऋण, अनुदान और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
