विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और जैव विविधता संरक्षण के प्रति रेलवे कर्मचारियों एवं आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आम, जामुन, मौसमी, चीकू और शरीफा सहित विभिन्न पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
Tag: public participation
डीडी न्यूज ने अरुणाचल में गांव की आवाज को बुलंद करने के लिए नागरिक पत्रकारिता की शुरुआत की भारत समाचार
ईटानगर, डीडी न्यूज अरुणाचल प्रदेश ने राज्य भर के लोगों को अपने गांवों से प्रामाणिक कहानियों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करने […]