मऊ में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने घोसी थाने में जनशिकायतें सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। जनपद के सभी थानों पर कुल 186 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Tag: Police Administration
दोषियों को जल्द सजा दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने जघन्य अपराधों, महिला उत्पीड़न और गैंगस्टर एक्ट मामलों पर दिए सख्त निर्देश
मऊ में आयोजित कानून-व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश दिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी, एससी/एसटी एक्ट मामलों की विशेष समीक्षा, महिला उत्पीड़न एवं गैंगस्टर एक्ट में समयबद्ध चार्जशीट दाखिल करने तथा अवैध जहरीली शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जून माह में 296 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिनमें 210 मामलों में दोष सिद्ध हुआ।
यूपी 112 मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन: डीजीपी विनोद कुमार सिंह ने कर्मचारी कल्याण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
यूपी 112 मुख्यालय में आयोजित सैनिक सम्मेलन में डीजीपी विनोद कुमार सिंह ने कर्मचारी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित संवाद की व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों का मनोबल, अनुशासन और जनसेवा एक-दूसरे से जुड़े हैं तथा उनकी भलाई पुलिस नेतृत्व की जिम्मेदारी है।
सरयू के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट डीएम ने बाढ़ चौकी और पीएसी कैंप का किया निरीक्षण
सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मऊ जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने दोहरीघाट के गौरी शंकर घाट पर बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर राहत स्टॉक, बाढ़ चौकी और पीएसी कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहकर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
