लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कल टाटा IPL 2026 का रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यूपीसीए के मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम ने मैच की तैयारियों की पुष्टि करते हुए बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए गेट 3 घंटे पहले खोल दिए जाएंगे। शहर में गैस की किल्लत के बावजूद स्टेडियम के भीतर दर्शकों को खान-पान में कोई असुविधा नहीं होगी, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।