भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक (डीजी) मांगी लाल जाट ने बुधवार को कहा कि बारिश और गर्मी सहित प्रतिकूल मौसम की स्थिति के […]
Tag: Indian Council of Agricultural Research
भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान का 75वां स्थापना दिवस: 50 से अधिक उन्नत किस्मों और आधुनिक तकनीक से गन्ने की खेती में आएगी नई क्रांति
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने अपने 75 वर्ष पूर्ण होने पर ‘हीरक जयंती’ स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रो. के. के. सिंह ने संस्थान द्वारा विकसित 50 से अधिक उच्च उत्पादक एवं जलवायु-सहिष्णु गन्ना किस्मों की सराहना की और डिजिटल कृषि, स्टार्ट-अप समर्थन व लघु कटाई मशीनों के विकास पर जोर दिया। निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 10,150 क्विंटल बीज गन्ना उत्पादन हुआ तथा 10 नई किस्में पंजीकृत की गईं। ‘कोलक 14201’ की बढ़ती मांग से इसका रकबा 1.72 लाख हेक्टेयर तक पहुंचने का अनुमान है। कार्यक्रम में गन्ने को ग्रीन फ्यूल व जैव-प्लास्टिक के स्रोत के रूप में विकसित करने, सेंसर-आधारित सिंचाई पर बल दिया गया और तकनीकी बुलेटिन का विमोचन व किसानों का सम्मान किया गया।