मऊ में स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास किया। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को कल्पनाथ राय के नाम पर रखा जाएगा। इस दौरान शर्मा ने सिद्धार्थ राय के चुनाव लड़ने पर उनके कार्यकर्ता के रूप में काम करने की बात कहकर मऊ की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।
Tag: AK Sharma
25 साल बाद फिर चमकेगा सरायसादी का सोलर प्लांट, स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर बनेगा 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क
मऊ के सरायसादी गांव में करीब 25 वर्षों से बंद पड़े ऐतिहासिक 100 किलोवाट ऑफ-ग्रिड सोलर प्लांट को पुनर्जीवित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इसकी क्षमता बढ़ाकर 5 मेगावाट करने और इसे आधुनिक सौर ऊर्जा पार्क के रूप में विकसित करने की पहल की है। साथ ही, वर्ष 1992 में स्थापित इस प्लांट का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर करने और परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।
पेराई सत्र की तैयारी में जुटी घोसी चीनी मिल, मंत्री ए. के. शर्मा ने परखी जमीनी हकीकत क्षमता वृद्धि और किसानों की सुविधा पहली प्राथमिकता
मऊ: आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों का जायजा लेने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों, प्लांट, कर्मचारियों और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन से चीनी मिलों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।
